A2Z NEWS
जानें ये एक्ट्रेस खूबसूरती के लिए क्या करती हैं
बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी ख़ूबसूरती और ग्लैमर की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए होम मेड चीजें लगाना पसंद करती हैं। इससे उनके चेहरे की चमक बनी रहती है और बढ़ती उम्र का असर नजर नहीं आता। क्या आपने कभी सोचा है कि ये एक्ट्रेस क्या चीज यूज़ करती हैं जिस कारण चमक बनी रहती है। इन एक्ट्रेस ने अपने ब्यूटी सीक्रेट्स विभिन्न मैगजीन को दिए इंटरव्यूज में भी बताए हैं। आज हम इन बॉलीवुड एक्ट्रेस की होम मेड चीजों के बारे में बता रहे हैं जिस कारण चमक बनी रहती है।
1. प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका दही से नहाना पसंद करती हैं, प्रियंका दही को साबुन का हेल्दी ऑप्शन मानती हैं। दहीं को प्रियंका सिर में डैंड्रफ दूर करने के लिए भी यूज़ करती हैं।
2. ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या बेसन में दूध और हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाती हैं। चेहरे पर दही लगाने से उनकी स्किन में नमी बनी रहती है और खीरे से बना फेस पैक भी यूज़ करती हैं।
3. शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी गुलाब जल और हल्दी से बना फेस पैक लगाना पसंद करती हैं। कभी-कभी वो दही से हल्दी मिलाकर भी लगाती हैं। शिल्पा रोज ऑलिव ऑयल से चेहरे की मसाज करती हैं, इसे वो चहरे की चमक बढाने का आसान तरीका मानती हैं।
4. करीना कपूर
करीना बादाम के तेल से सिर की मालिश करती हैं। करीना का मानना है कि हफ्ते में दो या तीन बार इसे लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छी रहती है।
5. माधुरी दीक्षित
माधुरी ऑलिव ऑयल और केस्टर ऑयल को मिलाकर हेयर मसाज करती हैं। माधुरी बालों की कंडीशनिंग के लिए केले का पेस्ट लगाना पसंद करती हैं।
6. अनुष्का शर्मा
अनुष्का सिर में नारियल तेल की मालिश करती हैं। इससे उनके बाल सॉफ्ट एंड शाइनी रहते हैं। अनुष्का चेहरे पर नीम से बना फेस पैक लगाती हैं। इसे वो हेल्दी स्किन के लिए फायदेमंद मानती हैं।
7. सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी एलोवेरा जेल लगान पसंद करती हैं। सोनाक्षी रोज बादाम के तेल से सिर की मालिश करती हैं, इससे उनके बाल सॉफ्ट और शाइनी रहते हैं


0 Comments