वाई जहाजों की कीमत से ज्यादा है इस कुत्ते की कीमत...!







नई दिल्ली। आपने अभी तक कुत्तों की कीमत हजारों और लाखों में तो सुनी होगी लेकिन अगर आपको बताया जाए कि एक डॉग की कीमत हवाई जहाज से भी ज्यादा है तो शायद ही आपको यकीन होगा। लेकिन ये तो सच है। जी हां, एक डॉग ऐसा है जिसकी कीमत 15 से 30 करोड़ है। इस कीमत में एक छोटा हवाई जहाज खरीदा जा सकता है

40 ब्रीड के 200 डॉग्स हुए शामिल

दरअसल, जयपुर शहर के दशहरा मैदान में शनिवार को कैनल क्लब ऑफ राजस्थान की और से एक डॉग शो का आयोजन हुआ। इसमें देश-विदेश की 40 ब्रीड के 200 से अधिक डॉग्स ने हिस्सा लिया। इस ब्रीड की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 15 से 30 करोड़ है। 30 करोड़ में एक छोटा हवाई जहाज खरीदे जा सकते हैं।

शो में दिल्ली से आया था करोड़ों की कीमत वाला तिबेतियन मस्टीफ। इसे चीन में ऑक्शन के जरिए खरीदा जाता है।

- इसका जितना महंगा दाम है, उतना ही इसे रखना भी महंगा है। इसे 24 घंटे एसी में रखना होता है। इसके अलावा 15 दिन में स्पा करवाना होता है।

- इसका खाना जर्मनी से और बादाम ईरान से मंगवाए जाते हैं।

- इसका साइज 32 इंच होता है और वजन करीब 70 से 80 होता है।

यहां करवाए डॉग्स का रेजिस्ट्रेशन

अगर आप डॉग्स रखने के शौकीन है तो केआईसी में अपने डॉग्स का रेजिस्टेशन करवाए। क्योंकि कैनल क्लब ऑफ इंडिया में डॉग्स का रेजिस्ट्रेशन करने के बाद आप अपने डॉग किसी भी इंटरनेशनल शो में ले जा सकते हैं।